दाड़लाघाट : भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन हुआ संपन्न
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
अल्ट्राटेक सीमेंट बागा में भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन प्राचीन बाड़ूबाड़ा मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष बागा सुरेश कुमार ने की।इस अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष भामस एवं राजपत्रित कर्मचारी संघ सुरेंद्र ठाकुर व प्रदेश महामंत्री यशपाल हेट्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा की प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ में जोड़ने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के मजदूरों के लिए कार्य कर रही भारतीय मजदूर संघ बागा सीमेंट कंपनी में मजदूर सबंधित यूनियन भारतीय मजदूर संघ की यूनियन पंजीकृत हुई। इसमें प्रदेश के महामंत्री यशपाल हेट्टा के साथ वहां बनाए गए पदाधिकारियो को पद सौंप कर यूनियन का झंडा लगाया व कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जिसमें 457 से ज्यादा लोगों ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता हासिल की। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस मौके पर प्रबंधन वर्ग को चेताया की कर्मचारियों की लंबित मांगों का ज्ञापन जल्द उन्हें सौंपा जाएगा और पक्षीय वार्ता से मसले को हल किया जाएगा। अगर प्रबंधन वर्ग की तरफ से सकारात्मक पहल नहीं होगी, तो वहां भयंकर आंदोलन भी हो सकता है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशपाल हेट्टा, पूर्व अध्यक्ष भामस एवं राजपत्रित कर्मचारी संघ सुरेंद्र ठाकुर, संघ बागा के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री सुनील व कोषाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य श्रमिकों ने भाग लिया।
