मंडी: भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ हिमाचल प्रदेश
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की गेटमिटींग धर्मपुर डिपो के प्रांगण में हुई। जिसको मुख्य रूप से भारतीय मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री सुभाष बर्मा ने सम्बोधित किया। जिसमें परिवहन पर चल रही मांगों को उजागर किया। बाद में प्रैस वार्ता पर संम्वदाताओ के प्रश्नों का जबाव दिया। उन्होंने कहा कि पुरे प्रदेश के सभी डिपुओं पर हर दिन गेटमिटिगों का दौर जारी रहेगा। सुभाष बर्मा ने कहा कि परिवहन मजदूर संघ ने अपनी मांगों के पुरी करने हेतू 21 दिनों का नोटिस जारी किया गया है। उनके साथ अनेक नेताओं ने गेटमिंटिंग को संबोधित किय जिसमे धर्मपुर डिपो के अध्यक्ष अशोक देश देशराज गुलेरिया, संजीव ठाकुर, श्यामलाल, ओम प्रकाश, विपिन कुमार, कुलदीप कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, दिलीप सिंह, रतनलाल, विपिन कुमार, रमेश चंद और अन्य कर्मचारी इस गेट मीटिंग में उपस्थित रहे। सुभाष बर्मा राष्ट्रीय मंत्री ने बताया कि समय रहते हमारी मांगों का कोई हल नहीं किया गया। परिवहन मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर शिमला मुख्यकार्लय के प्रांगण पर एक विशाल धरना करके उसी दिन अपनी अगली रणनीति बनाई जाएगी।
मुख्य मांगे : परिवहन कर्मचारियों को छठे वेतनमान का लाभ शीघ्र लागु किया जाऐ , चालकों परिचालकों का 28 माह रात्रि भता व अतिरिक्त भता शीघ्र जारी किया जाऐ , सभी तरह की वैतन विसंगतियों को दूर किया जाए, परिचालकों को 3200ग्रेड पे दियाजाऐ, चालकों को 9880 का वेतनमान दिया जाऐ, परिवहन के बेड़े मे 1000 नई बसें सामिल की जाऐ, सभी परिवहन कर्मचारियों को हर 2 वर्ष के उपरांत पदोन्नति दी जाऐ, दो बर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को पक्का किया जाऐ, अनेक वर्षो से नियमित वासरव्याय को भी पदोन्नति दी जाऐ, धर्मपुर डिपो में चालकों-परिचालकों और वर्कशॉप स्टाफ की कमी को विभाग की ओर से तुरंत पूरा किया जाए, आउटसोर्स कर्मचारीयों को नीति बनाकर रेगुलर किया जाए, सभी कर्मशालाओं का हाईटैक किया जाए, सेवा निवृत्त कर्मचारियों को हर माह की पहली तारीख को पेंशन जारी की जाए, धर्मपुर बस स्टैंड में एटीएम की सुविधा आम जनता एवं परिवहन कर्मचारियों को मुहैया कराई जाए।
