इंदौरा: अवैध खनन करते 3 ट्रैक्टरो का वसूला गया 30 हज़ार चलान
( words)
माइनिंग विभाग नुरपुर द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रात को अवैध खनन करते 3 ट्रैक्टरो का माइनिंग गार्ड सन्नी जसवाल ने मौके पर जाकर 30 हज़ार का चलान काटा। मामले में जानकारी देते हुए माइनिंग ऑफिसर सुरेश ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इंदौरा के मंड क्षेत्र मे अवैध रूप से भारी मात्रा मे खनन किया जा रहा है, जिस पर कारवाई करते हुए माइनिंग गार्ड सन्नी जसवाल ने रात 10 बजे 3 ट्रैक्टरो को अवैध खनन करते पकडा , जिनसे मौके पर ही 30 हज़ार रुपये जुर्माना लिया गया, सुरेश ठाकुर ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
