इंदौरा : कार सवार दो लोगों से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद
( words)
एक आरोपी के घर से 450 ग्राम चरस भी की बरामद
थाना डमटाल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एचपी 38 बी 3835 नंबर की आल्टो कार से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस द्वारा मऐहकड में नाकाबंदी के दौरान कार सवार कमलदीप पुत्र रमेश निवासी लैहरुह व पवन कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी सकोह देहरी तहसील फतेहपुर से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
पूछताछ के दौरान पुलिस को पवन कुमार के घर में नशा होने की जानकारी मिली जिस पर डमटाल पुलिस द्वारा मकान में छापेमारी की गई, जहां से 450 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
