इंदौरा: विजय मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
विजय मेमोरियल स्कूल में संपूर्ण समुदाय के सामूहिक एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "विकसित भारत का मंत्र -भारत हो नशे से स्वतंत्र" देशव्यापी जागरूकता अभियान का आयोजन विजय मेमोरियल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में किया गया।15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों ,बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। विजय मेमोरियल स्कूल में 78वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विशाल वर्मा (एसपीएस) डीएसपी ,नूरपुर तथा आशीष पठानिया एसएचओ इंदौरा ने शिरकतकी। कार्यक्रम की शुरुआत "एक पेड़ देश के नाम" अभियान के अंतर्गत डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के हाथों से पौधरोपण करके की गई। तदोपरांत आजादी के इस राष्ट्रीय महापर्व पर देश की आन बान शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान में ध्वजारोहण किया गया।
जिला कांगड़ा के सभी स्कूलों में सबसे ऊंचा 111 फीट के झंडे को फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। देश भक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के एनसीसी के छात्रों ने एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल में आजादी का यह 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने को लेकर काफी उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय सभ्यता ,संस्कृति और ज्ञान की पराकाष्ठा के कारण ही भारत को विश्व गुरु माना जाता है। इसलिए आज के पावन दिवस पर हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि भारत को विश्व गुरु बनाए रखने में हम सदैव तत्पर रहे। बाद में स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने बच्चों को देशभक्ति तथा शहीदों की शहादत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमें देश के प्रति वफादार रहने तथा भारत मां से जुड़े रहने की प्रेरणा दी है। वीएमएस में देशभक्ति और शहीदों को याद करते हुए यह दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया है। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर सचिन शर्मा ने कहा कि विजय मेमोरियल स्कूल भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे बच्चों में देश के प्रति प्रेम लगन की भावना विकसित हो सके।
