इंदौरा : वन मित्र बनने के लिए अभ्यर्थियों ने बहाया पसीना
वन मंडल नुरपुर के तहत वन परिक्षेत्र नुरपुर, इंदौरा, रे, कोटला और ज्वाली में चल रही वन मित्र भर्ती के लिए आज शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उप मंडल के तहत नुरपुर के इंदौरा के औद्योगिक क्षेत्र मलोट, रे के जखबड, ज्वाली के कोटला में करवाया गया। नुरपुर परिक्षेत्र में 748 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 573 उपस्थित रहे, जिसमें 462 पास हुए व 111 फेल हुए। इंदौरा परिक्षेत्र के तहत 931 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 703 उपस्थित रहे । वहीं, रे परिक्षेत्र के अंतर्गत 466 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 379 उपस्थित रहे, ज्वाली परिक्षेत्र में 1216 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 875 उपस्थित रहे। इसके अलावा कोटला परिक्षेत्र में 460 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया थ, जिसमें 360 उपस्थित रहे।
इन पांच परिक्षेत्रों में लगभग 3821 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2890 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की व 1126 फेल हुए। हालांकि बारिश के कारण प्रक्रिया थोड़ी देरी से शुरू हुई।
इसके बाद पुरुषों के लिए 30 मिनट में 5 किलोमीटर व महिलाओं के लिए 10 मिनट में 1.5 किलोमीटर दौड़ प्रक्रिया पूरी की गई। डीएफओ मंडल नुरपुर अमित शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब वन मित्र भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसका सफलतम आयोजन पुर्ण हुआ।
