इंदौरा: चार दिवसीय नौकरी प्रशिक्षण का हुआ समापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा चार दिवसीय नौकरी प्रशिक्षण का समापन सरकारी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज रैहन में हुआ। व्यावसायिक शिक्षक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, इंजीनियर कामिनी सालरिया, फ्रीलांसिंग पर प्राइवेट स्कूल में तैनात कंप्यूटर शिक्षक मीनाक्षी, आईसीटी स्किल्स पर नियुक्त प्राइवेट आईटीआई में तैनात कोपा इंस्ट्रक्टर कुमारी मनीषा, सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग बेसिक्स विषय हिमाचल प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी से परास्नातक अरुण कुमार, पाइथन विषय पर प्रोफेसर लवली, प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस लर्निंग सेंटर कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक कुमारी ज्योति बाला, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस विषय पर और मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत इंजीनियर शिवेंद्र वीर सिंह सहगल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषय पर गेस्ट लेक्चरर करवाए गए। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री जैसे नोटबुक, प्रैक्टिकल नोटबुक, पेन, पेंसिल, स्केच, रबर व चार्ट आदि निशुल्क वितरित किए गए।
इस दौरान व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहे व्यावसायिक शिक्षक और आउटसोर्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि मंत्रालय सरकार का एक अभिन्न अंग है और सबका साथ सबका विकास नीति को कार्य रूप देने में सहायक होता है। सरकार की मानव और भौगोलिक संसाधनों के विकास उनके अपने देश की जनसंख्या में आने वाले वर्षों में उनका प्रयोग उनकी प्रकृति के लिए करना उद्देश्य है फिर इसके लिए व्यापक और व्यावहारिक प्रपत्र तैयार करना इस प्रक्रिया का भाग है। इसके लिए पहले ही निर्धारण नीति एनडीपीएस 2009 पर नए छष्टिकोण से विचार करना अति आवश्यक है। कौशल विकास और व्यापार 2015 नीति का उद्देश्य विकास के सामने आने वाले चुनौतियों का तीव्र गति से गुणवत्ता के साथ मुकाबला करना है इसका उद्देश्य सब कुशल क्षेत्र को अपने में केंद्रित करना है।
