इंदौरा: महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षिका ने बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक
इंदौरा/मनीष ठाकुर: राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा मे सिविल हॉस्पिटल से स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला धीमान ने स्वास्थ्य के बारे में बच्चों को जागरूक किया। इसमें लगभग 70 बच्चों ने हिस्सा लिया,उन्होंने बताया कि मैगी, जंक फूड आदि से परहेज करना चाहिए क्योंकि इस से लीवर प्रभावित होता हैं। खाने में फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए, जिससे आप एनीमिक नहीं हो सकते। नशे से भी सभी को दूर रहना चाहिए । इसके साथ ही सभी बच्चों को पेन बाटें गए। प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान वालों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । इस अवसर पर डॉक्टर अवस्थी, प्रोफेसर योगेश, प्रोफेसर अंजना गौतम, प्रोफेसर रेखा, प्रोफेसर आरके गुप्ता, प्रोफेसर गांधी, प्रोफेसर बिट्टू कुमारी, प्रोफेसर आरती रानी उपस्थित रही।
