इंदौरा : काठगढ़ मंदिर की भूमि पर किया जा रहा था अवैध निर्माण कार्य, पुलिस ने रोका
प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा पुलिस विभाग को मंदिर की भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्माण की कोशिश करने के बारे में अजीत सिंह पुर्ण चंद पुत्र मिल्खी राम व सौरभ कुमार पुत्र रमेश चंद के विरुद्ध शिकायत पत्र दिया गया। इसमें मंदिर कमेटी द्वारा शिकायत की गई है कि प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ की भूमि जो की 1985 से मंदिर के नाम पर है, उस पर इन व्यक्तियों द्वारा शिवरात्रि के समय भी दखल डाला गया था, जिस पर मंदिर कमेटी द्वारा माननीय न्यायालय का सहारा लिया गया था, जिस पर माननीय न्यायालय ने स्टे लगाया था, इसके उपरांत आज सुबह 5:00 बजे फिर इन लोगो द्वारा जेसीबी से खुदाई शुरू की गई ,जिसके बाद मंदिर कमेटी द्वारा पुलिस को शिकायत पत्र दिया गया , जिस पर विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर कार्य को रुकवाया गया।
इस संदर्भ में जब एस एच ओ आशीष पठानिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर गई थी व कार्य को रूकवा दिया गया है।
