इंदौरा : शिव मंदिर काठगढ़ में शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंदिर आयुक्त एसडीएम इंदौरा विनय मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। जिसके लिए मंदिर परिसर के अतिरिक्त अलग-अलग द्वारो पर भी सीसीटीवी कैमरे का प्रबंध कर लिया गया है। एसडीएम इंदौरा विनय मोदी ने कहा कि मेले के दौरान लगने वाले लंगरों की गुणवत्ता व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
एसडीएम इंदौरा ने कहा कि जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के मद्देनजर श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए 100 से अधिक महिला व पुरुष पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस बार मेटल डिटेक्टर यंत्र का भी प्रयोग किया जाएगा।
वहीं हिमाचल पथ परिवहन से नरेंद्र सिंह बताया कि निगम इस बार पठानकोट को जसूर डिपुओं से 5 विशेष बसों की सेवा काठगढ़ महोत्सव के लिए प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि ढांगू से काठगढ़ और इंदौरा बैरियर से काठगढ़ तक आवश्यकता अनुरूप अतिरिक्त बसों का प्रबंध हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा।
