इंदौरा: राज्य स्तरीय शिक्षक अवॉर्ड के लिए चयनित हुए मोहन शर्मा
**कांगड़ा जिला से एकमात्र शिक्षक का चयन
इस बार राज्य स्तरीय शिक्षक अवॉर्ड हेतु चयनित हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के 27 शिक्षकों में से जिला कांगड़ा से केवल एक ही शिक्षक चयनित हुए हैं।
इस संदर्भ में राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य भर से सामान्य क्षेत्र कैटेगरी से विभिन्न जिलों से 13, हार्ड अथवा जनजातीय क्षेत्र से 5 एवं राज्य स्तरीय शिक्षक विशेष अवॉर्ड कैटेगरी में जिन 9 शिक्षकों का चयन हुआ है, उनमें जिला कांगड़ा के शिक्षा खण्ड इंदौरा के राजकीय सुंदर सिंह मल्ला सिंह आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा सहित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में भी बतौर प्रिंसिपल सेवाएं प्रदान कर रहे मोहन शर्मा का नाम शामिल है।
बता दें कि मोहन शर्मा इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शिक्षा के प्रोजेक्ट्स को लेकर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। मोहन शर्मा ने गणित विषय पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.ई.आर.टी ) में भी कार्य किया है।
इसके अलावा दिसंबर 2022 में प्रधानाचार्य बनने के बाद मोहन शर्मा ने छठी से आठवीं कक्षा की 77 लड़कियों को बुनियादी तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए एक परियोजना शुरू की, यह परियोजना लड़कियों के लिए बुनियादी तकनीक की कौशल विकसित करना नमक थी और इसे अप्रैल 2023 में अमेरिका की डिजिटल प्रॉमिस संगठन द्वारा $2500 लगभग 200000 का अनुदान मिला, यह परियोजना दुनिया भर में चुने गए 20 परियोजनाओं में से एक थी,जिसमें भारत से तीन परियोजनाएं शामिल थी। 2024 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बैग पर एक छात्र नेतृत्व वाली परियोजना को $500 का अनुदान मिला, इस परियोजना ने वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त की और तकनीक की शिक्षा में नवाचार और डिजिटल साक्षरता को सार्थक तथा प्रभावशाली बनाने के उनके प्रयासों को और मजबूत किया।
