इंदौरा : नूरपुर पुलिस ने 151 ग्राम चरस और 29.30 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक किए काबू
जिला पुुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ शुरू किए अपने अभियान के तहत 151 ग्राम चरस और 29.30 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता हालि की है। जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पहले मामले में नारकोटिक्स टीम ने जिला नूरपुर के बासा वजीरा में एक बाइक सवार से 151 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। आरोपी अभय चौधरी (25) निवासी कंडी (नूरपुर) के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक अन्य मामले में नारकोटिक्स टीम ने डमटाल के हिल टॉप मंदिर के पास एक बाइक सवार से 29.30 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की और आरोपी गुरदीप राज (33) निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार प्रयासरत है व लोगों से नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
