इंदौरा: ढांगू पीर रेलवे पुल पर तैनात पुलिसकर्मी ने सर्विस बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या
डमटाल थाना के अंतर्गत आती ढांगू पीर चौकी के साथ लगते ढांगू रेलवे पुल पर पुलिस गार्ड में तैनात एक पुलिस कर्मचारी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ढांगू पीर के प्रभारी राजपाल ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया, इसमें डॉक्टर हितेश पटियाल ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल एकत्रित किए। पुलिस ने घटनास्थल से सर्विस राइफल की गोलियां व खाली खोल बरामद किए। पुलिस कर्मचारियों की पहचान एचएएस आई विजय कुमार सीआरबी गारद नंबर-1 पुत्र जैसी राम गांव तयौडा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
