इंदौरा : शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ 4 फरवरी को करवाएगी छात्रवृत्ति परीक्षा
प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ के प्रधान ओम प्रकाश कटोच परीक्षा संयोजक रमेश शर्मा वेब सचिव मोहन शर्मा, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सभा द्वारा 4 फरवरी रविवार को मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता संचालित की जाएगी, जिसके लिए हिमाचल व पंजाब क्षेत्र से 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक केंद्र प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भी बनाया गया है। इसके लिए सभी केंद्रों में परीक्षा प्रभारी, परीक्षा इंविजिलेटर की नियुक्ति कर दी गई है।
परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा ओएमआर प्रणाली के तहत होगी और बच्चों को 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। सभा के प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने कहा कि उत्तर पुस्तकों का मूल्यांकन भी ओएमआर प्रणाली के तहत होगा और इसमें अव्वल आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को तीन दिवसीय जिलास्तरीय महाशिवरात्रि पर्व पर मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा नकद राशि, परशस्ति पत्र, व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।
