इंदौरा : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड इंदौरा की बैठक का किया गया आयोजन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड इंदौरा की कार्यकारणी व केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की संयुक्त बैठक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंदु शर्मा व खंड अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई जिसमें वरिष्ठ उपप्रधान यश पाल, राजेश शर्मा, महासचिव मनोहर राणा, मुख्य सलाहकार प्रदीप सिंह, राम गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महालेखाकार सुधा कटोच, संगठन सचिव अल्का डोगरा, सहसचिव नरोत्तम सिंह एवम् विशेष तौर पर जिला संघ के सह कोषध्यक्ष यश भारद्वाज, भण्डार नियत्रक विनोद कुमार, प्रवक्ता यश चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने एक संयुक्त बयान में शिक्षकों के ऊपर थोपे गए पीएफएमएस (प्रधानमंत्री फाइनेंस मैनेजमेंट सोसाइटी) तथा अन्य ऑनलाइन कार्यों का कड़ा विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग, शिक्षा विभाग में बिना कोई सुविधा दिए संसाधनों के आभाव से नए नए प्रयोग कर रही है जिससे अध्यापक बच्चों को सही ढंग से पढा नहीं पा रहे है और बच्चे गुणात्मक शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। सरकारी स्कूलों में न डाटा एंट्री ऑपरेटर, न ही सभी पाठशालाओं में कम्प्यूटर है और अध्यपकों को कैफे यां लोक मित्र केंद्रो में जाकर अपने खर्चे पर डाटा ऑनलाइन करवाना पड़ रहा है। इससे बच्चो की पढ़ाई बाधित हो रही है। अधिकतर प्राथमिक पाठशालाओ में एक या दो अध्यापक हैं, इस स्थिति में ऐसे कार्यों को अंजाम देना अतिमुश्किल है और संघ इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते है कि ऐसे कार्य किसी अन्य एजेंसी को दिए जाएं। शिक्षकों को केवल पढ़ाने का ही कार्य दिया जाए, खंड अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने कहा कि इससे पहले सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तमाम खाते एक निजी बैंक में खुलवाने का तुगलकी फरमान जारी किया गया जिससे इस वर्ष की ग्रांट खर्च करने की परिक्रिया को और जटिल कर दिया गया है। इससे भी अध्यापकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में यह भी मांग की गई कि केंद्र स्तर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए तथा जिन पाठशालाओं में जेबीटी, एनटीटी व मल्टी टास्क वर्कर्स के पद खाली हैं उन्हें शीघ्रातिशीघ्र भरा जाए। इसके साथ साथ शिक्षको के साथ जुड़े अन्य प्रति भेदना पर भी चर्चा की गई और नव नियुक्त जिला प्रतिनिधियों को फूल मालाएं पहनकर सम्मानित किया गया। सर्व सम्मति से खंड इन्दौरा की सेवानिवृत्ति कमेटी का अध्यक्ष जसदेव सिंह केंद्रीय मुख्य शिक्षक बडूखर को व मदन लाल मुख्य शिक्षक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षक अमर थापा, सुरिन्दर कुमार, पवन कालिया, सरोज बाला, रजनी बाला, प्रवीण कुमारी, सुनीता देवी, ममता देवी, अनिता देवी, रजनी बाला घण्ड्रा, पूनम शर्मा, पुनीत बाला, बीआरसीसी दलजीत धीमान, पवन शर्मा, मोहिंदर कुमार उपस्थित रहे।
