इंदोरा: कुड़सां में महिला ग्रामसभा आयोजित
** कोलकाता डॉक्टर मोमिता को इंसाफ दिलाने के लिए महिलाओं ने निकाली रैली
इन्दौरा विकास खण्ड के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत कुड़सां में महिला ग्रामसभा का आयोजन किया गया। यह महिला ग्राम सभा ग्राम पंचायत कुड़सां की प्रधान अनुवाला की अध्यक्षता में की गई, जिसमें चिन्मय कॉर्ड संस्था के लगभग सात महिलामण्डलों की 40 महिलाओं ने भाग लिया। ग्राम सभा मे कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें पीने के पानी की समस्या, हर गली में सोलर लाइट, सड़क निर्माण, महिला सुरक्षा, महिला स्नानघर मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं पठानकोट से किडनैप बच्चे को स्थानीय युवकों व हिमाचल पँजाब पुलिस ने जिस प्रकार बचा कर अपना दायित्व निभाया उसके लिए उनकी भी सराहना की गई।वहीं महिलाओं को संदेश दिया गया कि आप अपने व आसपास के बच्चों का ध्यान रखें और बाहरी कोई व्यक्ति गांव या आसपास के क्षेत्र में मिलता है तो उसका आधार कार्ड जरूर देखें। इस में ग्राम पंचायत कुड़सां की प्रधान अनु वाला ने वार्ड नम्बर एक में पानी की समस्या के समाधान के लिए 5000 रुपए दिए। चिन्मय कार्ड संस्था से सुनीता कटोच और ज्योति शर्मा इस मौके पर मौजूद रही।
