जसवां परागपुर :उद्योग मंत्री ने गरली में लोगों को समर्पित की एंबुलेंस

जसवां परागपुर :उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गरली में आम जनमानस की सहायता एवं सुविधा के लिए एंबुलेंस भेंट की। जन कल्याण सभा के माध्यम से इस एंबुलेंस को उद्योग मंत्री ने सिविल अस्पताल गरली में लोगों को समर्पित किया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि दिन-रात उनके कार्यकर्ता लोगों के संपर्क में रहे और हर संकट में लोगों का साथ देने का उन्होंने कार्य किया। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत को सैनिटाईज करवाने के साथ सभी बूथों ने लिए राहत सामग्री इस दौरान उन्होंने उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के लोगों को यह एंबुलेंस और होम आईसोलेट उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त भविषय में भी यदि किसी प्रकार की आवश्यकता जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को होगी तो उसकी पूर्ती के लिए वह संकल्पबद्ध हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को कोरोना संकट से बाहर निकालने के लिए सरकार फ्रंट फुट पर डट्टी रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वयं जिलों का दौरा कर कोरोना की तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें सुदृढ़ करने के प्रयास किए। उन्होंने कहा कि ऐसा समय मानवता की सेवा का समय होता है और सरकार के हर तबके ने इसमें पूरी निष्ठा से अपना सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में अनेक स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं का बहुमूल्य योगदान सरकार और समाज को मिला, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और समाज के प्रयासों से आज हम इस संकट को नियंत्रित कर पाने में सफल हो पाए हैं। लेकिन भविषय में कभी ऐसा संकट न खड़ा हो उसके लिए समाज को सजग रहकर कोरोना नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा और अवसर मिलने पर सभी अपका टीकाकरण जरूर करवांए।