भवारना : मलकेहड़ पंचायत में बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी
( words)
प्रवीन कुमार। फर्स्ट वर्डिक्ट
उपमंडल भवारना की ग्राम पंचायत मलकेहड़ में आज (सोमवार को) वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक समिति की गढ़ जमूला शाखा की ओर से आरबीआई के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए लगाया गया। इसमें शाखा प्रबंधक रीतिका मेहरा ने ग्रामीणों को बैंकिंग याजनाओं की जानकारी दी।
इसके अलावा ऑनलाइन लेन-देन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान के्रडिट कार्ड और स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक रीतिका मेहरा ने कहा कि भविष्य में अगर बैंक संबंधी कोई भी समस्या आती है, तो नजदीकी शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
