कांगड़ा की नंदेहड़ व जमानाबाद पंचायत में महिलाओं को दी ऑर्गेनिक खाद की जानकारी
( words)
तिलक राज। कांगड़ा
जगोरी संस्था द्वारा आज (मंगलवार काे) पंचायत नंदेहड़ व जमानाबाद में कृषि शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए जगोरी संस्था के प्रवक्ता ममता धीमान ने बताया के इस शिविर में महिलाओं को खेती-बाड़ी के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा की ओर से डॉ. दीप, डॉ. संजय और डॉ. नीतू आदि ने महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को ऑर्गेनिक खाद और कीटनाशक दवाइयों को बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जागोरी संस्था की ओर से तृप्ता देवी, कुसुम और सुनीता आदि उपस्थित रही।
