साेलन : गेयटी थियेटर के सम्मेलन कक्ष में हुआ अतंरविद्यालय राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव 'के अंतर्गत राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर वीरवार को गेयटी थियेटर के सम्मेलन कक्ष में करवाया गया। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने जानकारी देते हुए बताया कि 'राष्ट्र निर्माण में राष्ट्र भाषा की भूमिका' विषय पर आधारित अन्तर विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में आज़ादी प्रथम स्थान ज्योति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल की ज्योति ने प्रथम खुशी ठाकुर, सेंट थॉमस विद्यालय शिमला द्वितीय, तृतीय स्थान भूमिका शर्मा, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर ने हासिल 'आज़ादी का अमृत महोत्सव और हिन्दी' विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मान्या शर्मा, राष्ट्रीय विद्या केंद्र कुसुम्पटी द्वितीय कशिश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहली, सृष्टि ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षल सपरा, डीएवी न्यू शिमला और ज्योति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाहल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। लक्ष्मी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहली कशिश, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर ने भी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, कशिश मेहता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं मे 15 विद्यालयों के विद्यार्थियो ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में भाषण व निबंध में प्रथम व द्वितीय तथा प्रश्नोत्तरी में प्रथम संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन 12 सितंबर को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में डॉ. पुनम, एसी टू डीसी शिमला ने शिरकत की। उन्होंने सभी विजेताओं को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।जिला लोक संपर्क अधिकारी संजय सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ साहित्यकार गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय, आत्मा रंजन, डॉ. कुंवर दिनेश सिंह, डॉ. दिनेशा शर्मा, भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने निभाई। इस अवसर पर एपीआरओ नितिश पोजटा, रेखा ठाकुर, विनोद चौहान, शिवम ठाकुर तथा विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे।
