बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में 21 जून 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गयाI जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस स्कूल के प्रांगण में शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा, एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा, लायन एको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर , एनसीसी प्रभारी अमर देव स्कॉउट & गाइड्स कप्तान पिंकी कुमारी एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग द्वारा आयोजित किया गया I शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग आसन करवाए I
विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि इस अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय में सभी इकाइयों के बच्चों और अध्यापकों ने योग एवं प्राणायाम किया I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष , पीटीए अध्यक्ष ने भी सभी बच्चों और अध्यापकों को योग दिवस की बधाई दी I इन योग क्रियाओं मे लगभग 150 बच्चों ने, जिसमे एन०सी०सी० केडेट, एन एस एस स्वयंसेवियों , स्काउट एंड गाइड और लायन इको क्लब के बच्चो और इसके प्रभारियों ने भी भाग लिया I इस योग दिवस पर सभी बच्चों को योग के महत्व से अवगत करवाया गया। मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल हमारे शारीर को ही ठीक रखता हे बल्कि हमारे मानसिक दिमाग को भी ताज़ा करता हैं और योग करने से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है I उन्होंने बच्चो को योग क्रियाओं को प्रतिदिन करने के लिए प्रेरित किया I कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चो को फल बांटे गए I
