साेलन : श्रमिक राष्ट्र की अदृश्य रीढ़-रमिंदर बावा
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
श्रमिक एक राष्ट्र की अदृश्य रीढ़ होते हैं, क्योंकि एक राष्ट्र उनके कारण ही मजबूती से खड़ा हो पाता है। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस, हर वर्ष पहली मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। श्रमिकों के अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और उनकी उपलब्धियों को चिह्नित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। आज साईं इंटरनेशनल स्कूल ने स्कूल के हेल्पिंग स्टाफ के प्रयासों को सराहने के लिए श्रम दिवस मनाया जात है। श्रम दिवस हमारे लिए एक अनुस्मारक है कि ये हमारे समाज के असली वास्तुकार हैं और वे उनके उचित सम्मान के पात्र हैं। हम अपने बच्चों में उसी गुण को विकसित करने का प्रयास करते हैं। स्कूल के बच्चों ने सम्मान स्वरूप उन्हें धन्यवाद देने के लिए हाथ से बने कार्ड और फूल भेंट किए। स्कूल के अध्यक्ष रमिंदर बाबा ने कहा कि हम सभी को मदद करने वाले कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण का सम्मान और करना चाहिए।
