कुठेड़ा में खुले आई. पी. एच. का सब डिवीज़न कार्यालय : संदीप सांख्यान
बिलासपुर कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव संदीप संख्यान ने कहा कि जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र के कुठेड़ा में आई.पी.एच. सब डिवीज़न कार्यालय खोला जाना अति आवश्यक है। इस क्षेत्र में जिला का एक बहुल जनसंख्या वाला क्षेत्र है। यदि इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का सब डिवीज़न लेवल का कार्यलय खुलता है तो इस क्षेत्र की करीब 48000 लोग लाभान्वित होंगे। इस कार्यालय के खुलने से लोंगो को जल शक्ति विभाग के सब डिवीज़न कार्यालय कंदरौर के चक्र लगाने से भी निजात मिलेगी और कंदरौर जल शक्ति विभाग का कार्य भी ज्यादा गुणवत्ता पर निर्भर हो जाएगा। जिले में जल शक्ति विभाग के तीन डिवीज़न हो चुके है जिसमे बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता है जबकि सब डिवीज़न बिलासपुर, जुखाला, कंदरौर, घुमारवीं, झंडूता, स्वारघाट, बस्सी, कलोल, भराड़ी आदि पहले से ही मौजूद हैं लेकिन सिर्फ बिलासपुर जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र का यही बहुल जनसंख्या वाला क्षेत्र है जहाँ पर पर जल शक्ति विभाग का सब डिवीज़न लेवल का कार्यलय खुलना लाज़मी है।
यदि इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का सब डिवीज़न खुलता है तो कुठेड़ा, मोरसिंघी, तल्याणा, लद्दा, मेहरी काथला, पटेर, बलसुहाय, कोठी व अन्य साथ लगते क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे और उनको कंदरौर पहुचने में औसतन 15 से 45 किलोमीटर की आवज से निजात मिलेगी। इस पूरे क्षेत्र के लोंगो को पानी के बिल तक जमा करवाने हेतु कंदरौर जल शक्ति विभाग के सब डिवीज़न में जाना पड़ता है। कहा कि अगर यह कायार्लय कुठेड़ा क्षेत्र में खुलता है तो लोगों को एक तो सब डिवीज़न लेवल के अधिकारी की सेवाएं यहीं नजदीक में मिल सकती है दूसरे पानी की अन्य छोटे-मोटे एस्टीमेट भी यहीं पर सब डिवीज़न लेवल पर बन सकते हैं। इससे एक तो जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन कार्यलय कंदरौर का काम कम होगा और इस कार्यलय की गुणवत्ता व कार्य क्षमता बढ़ेगी दूसरे कुठेड़ा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का कार्यलय खुलने से एक बड़ी जनसँख्या को फायदा मिलेगा और वहां भी जल शक्ति विभाग की कार्य क्षमता और गुणवत्ता बढ़ेगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि कुठेड़ा व इसके साथ लगती पंचायतों को और यहाँ की बहुल जनसँख्या को मद्देनजर रखते हुए यहां पर जल शक्ति विभाग का सब डिवीज़न लेवल का कार्यलय खोला जाए, ताकि लोगों की समस्याओं को निजात मिल सके।
