IT की रेड में PWD कर्मी से मिली 18 करोड़ की अघोषित आय, चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी सस्पेंड
धर्मशाला के दाड़ी में पिछले सपताह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से बेनामी संपत्ति मामले में लोकनिर्माण विभाग के एक अधिकारी के घर रेड की थी, जिसमे करीब 18 करोड़ की अघोषित आय की जानकारी मिली है। वहीं, अब इस मामले में दाड़ी की एक महिला कर्मचारी भी कार्रवाई के घेरे में आ गई है। आरोपी के साथ रहने वाली महिला, जो की कोर्ट में एक चतुर्थी श्रेणी की कर्मचारी है, उसे ससपेंड कर दिया गया है। जिला एवं सत्र न्यायधीश जेके शर्मा को सिविल जज धर्मशाला की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला कर्मचारी को संस्पेड किया है। 3 रात और 4 दिन चली इस कार्रवाई में कार्यालय में बतौर विजिलेंस कर्मचारी के दाड़ी बाईपास रोड स्थित आवास से 18 करोड़ रुपए की अघोषित आय के दस्तावेज मिले थे।
जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला दाड़ी क्षेत्र के हब्बड़ निवासी है। उसके लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के साथ संबंध थे। महिला के घर में दबिश के दौरान सोमवार को लाखों रुपये के गहने व नकदी बरामद हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपित ने तीन साल पहले अमेरिका के पते पर एक कंपनी बनाई थी। कंपनी के नाम पर आरोपित भूटान के कथित जादुई सिक्के बेचने के नाम पर लोगों को ठगता था।
बता दें कि आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से आई थी। 2017 में आरोपित ने चंडीगढ़ के एक व्यक्ति से करीब सवा करोड़ रुपये की ठगी की थी। पीड़ित व्यक्ति ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी उक्त कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं। इंटरनेट पर यूके की फर्जी कंपनी बनाकर इस ठगी को अंजाम दिया गया था। इसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में ठगी के मामलों में एफआईआर दर्ज हैं।