जागिंदर नगर: प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने लिया आपदा से हुए नुकसान का जायजा
- दलेड, कतकल, भलारा, ममाण, करसाल का दौरा कर प्रभावित लोगों से मिले
-प्रभावितों को मकानों को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल भी दिए
प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के दलेड, कतकल, भलारा, ममाण, करसाल क्षेत्रों का दौरा कर भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर आपदा से प्रभावित लोगों को उनके मकानों को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल भी दिए।
प्रदेश कांग्रेस सचिव ने अधिकारियों को प्रभावितों को जल्द ही हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारी बारिश के चलते जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर काफी नुकसान देखने को मिला है। कई लोग बेघर भी हुए हैं। जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र उनका अपना विधानसभा क्षेत्र है और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करना उनका कर्तव्य है।
जीवन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारियों को प्रभावित लोगों को यथासंभव सहायता जल्द से जल्द प्रदान करवाने के दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।