कांगड़ा : जगोरी संस्था द्वारा पुराने खाने और मोटे अनाज के बारे लोगों को किया जागरुक
तिलक राज। कांगड़ा
जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट ने किसान भवन ईच्छी में परंपरागत खाने को लेकर फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया। इस फेस्टिवल में कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. संजय और डॉ. नीतू, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता, इच्छी स्कूल के छात्र-छात्राओं, स्कूली अध्यापकों और समुदाय से किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों और छात्र-छात्रओं को पुराने खाने और मोटे अनाज के फ़ायदों के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम में लोग अपने साथ पुराना खाना जैसे लुगड़ी का खट्टा, मंडल की रोटी, शिरा, राई के पकोड़े, गुलगुले, चावल के आटे की रोटी और साग बना कर लाए थे।
डॉ. संजय ने लोगो को जानकारी देते हुए बताया की 2023 वर्ष अंतराष्ट्रीय milt ईयर घोषित किया गया है। इसलिए इस वर्ष लोगों को मोटे अनाज उगाना चाहिए। क्योंकि मोटे अनाज में पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इस कार्यक्रम में समुदाय और स्कूल से कुल 103 लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में स्कूली अध्यापकों और संजय ने जागोरी संस्था का धन्यवाद किया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवा कर लोगों को पुराने खाने और मोटे अनाज के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
