कांगड़ा: जागोरी रूरल ट्रस्ट ने पंचायत नंदेहड़ में लगाया स्वास्थ्य शिविर
( words)
मनाेज कुमार। कांगड़ा
जागोरी रूरल ट्रस्ट द्वारा विकास खंड कांगड़ा की नंदेहड़ पंचायत में आज (शुक्रवार) काे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जागोरी ट्रस्ट की स्वास्थ्य समन्वयक आशा ने जानकारी देते हुए बताया की इस शिविर में डॉ. प्रीतम ने महिलाओं को खान पान, अनीमिया, शुगर, बीपी के लक्षणों और उससे बचाब के बारे में जानकारी दी। शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। जांच में अधिकतर महिलाओं में बीपी हाई की समस्या पाई गई। डॉ. प्रीतम ने महिलाओं सुबह के समय सैर करने की सलाह दी। आज के शिविर में नंदेहड़ पंचायत प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियाें के साथ-साथ गांव की लगभग 50 महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।