दाड़लाघाट : जय मां जालपा यूथ क्लब ने किया अंडर-17 बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
जय मां जालपा यूथ क्लब बागा कराेग द्वारा अंडर-17 बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बागा भवन के नजदीक आयोजित किया गया। इस मौके पर बागा करोग पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा पंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, मांगल पंचायत समिति सदस्य बनीता चौहान व उपप्रधान बागा करोग श्यामलाल चौहान विशेष अतिथि रहे। मुख्यातिथि सुरेंद्रा पंवर ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अहम भाग है। सभी को खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा खेल से जहां अनुशासन पनपता है। वहीं, मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। इस प्रतियोगिता में चंडी कश्लोग विजेता व दाडलाघाट उप विजेता रही, जिन्हें मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चौहान कृष्णा, मस्तराम चौहान, राकेश चौहान, सुशांत चौहान, चंपा चौहान, सुखदेई चौहान, सरला चौहान, विकास चौहान, रमन चौहान व मनीष चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
