शिमला : जयराम सरकार युवा विरोधी, प्रदेश सरकार बन चुकी है, पेपर लीक सरकार-निगम भंडारी
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि जयराम सरकार को पेपर लीक सरकार करार दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में पहले पटवारी, जेओए आईटी अब प्रदेश की कानून व्यावस्था को देखने वाली पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया और सरेआम प्रदेश के नौजवान युवाओं के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल हर घोटालें में मात्र एसआईटी गठित की जाती है, लेकिन उसका रिजल्ट कोई नही आता है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग केंद्रीय विश्वविद्यालय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चोर दरवाजे से भर्ती कर बिना पात्रता के हजारों लोगों को भर्ती किया गया हैं।
नेगी निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्य पदों पर बैठे नोमिनेटिड मुख्यमंत्री के ओएसडी ने अपनी पत्नी सहित 8 बच्चों को चोर दरवाजे से बिना मापदंडों को पुरे किए विश्वविद्यालय के माॅडल स्कूल में नौकरी दी गई। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है। नेगी निगम भंडारी ने मांग की है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चोर दरवाजे से हुई भर्तीयों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा की भाजपा की जिस भी प्रदेश में सरकारें हैं, उन प्रदेशों में इस तरह के घोटाले सरेआम हो रहें है। चाहे हरियाणा हो, यूपी हो व मध्य प्रदेश हो जहां पेपर लीेक करवा कर नौजवान युवाओं के साथ घोर अन्याय हो रहा है।
