ऊना : पेंशनरों व कर्मचारियों की समस्याओं को हल कर रही जयराम सरकार-घनश्याम
ममता भनोट। ऊना
जयराम सरकार पेंशनरों व कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत एवं संवेदनशील है। यह बात कर्मचारी तथा पेंशनर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने रविवार को ऊना मुख्यालय पर जिला पेंशनर संघ तथा भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मचारियों व पेंशनरों की हितैषी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों के हित में फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को एरियर की पहली किश्त भी दे दी है। इसके लिए हम प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि भाजपा के मिशन रिपीट के लिए जुट जाएं और भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को जन-जन में प्रचार करें।
इससे पहले भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ई. अजय पराशर ने पेंशनर्ज की विभिन्न समस्याओं बारे उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा को अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने उक्त समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान ऊना ब्लॉक महिंद्र लाल शर्मा, हरमेश राणा, केपी सूद, हरि सिंह ठाकुर संयोजक, लाला शिव कुमार, ई. सुरेश चंद्रशर्मा, हरदीप सिंह, अशोक ठाकुर, एमएस चंदेल, राम कुमार कौशल, महिंद्र सोनी, सुरेंद्र कुमार, वासुदेव शर्मा, तरसेम लाल शर्मा, राजीव वशिष्ट, विजय शर्मा, नरेंद्र राणा व जमीत सिंह आदि उपस्थित थे।