जयसिंहपुर : कमांद के अरमान धीमान ने राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
( words)
जयसिंहपुर उप मंडल के अंतर्गत आने वाले गांव कमांद के 19 वर्षीय युवक अरमान धीमान ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज डीपीएस स्कूल में राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर जयसिंहपुर विधानसभा का नाम रोशन किया है। अरमान धीमान के पिता अनिल धीमान एक मिस्त्री का कार्य करते हैं। अरमान धीमान 12वीं तक पढ़ाई बीके पब्लिक स्कूल जयसिंहपुर से की है। अब वह गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक तलवाड़ से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा है, साथ में कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी है।
अब अरमान धीमान का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने के लिए नेपाल के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर स्कूल के डीपी दिनेश कुमार ने अरमान धीमान को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
