जयसिंहपुर : बालकरूपी में दिखा पाकिस्तान के विमान की तरह बैलून
( words)
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के बालकरूपी में इंग्लिश व उर्दू में पीआईए लिखा बैलून देखा। सुबह करीब 8:30 बजे स्थानीय व्यक्ति द्वारा यह बैलून देखा गया। इस बैलून को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस चौकी आलमपुर और ग्राम पंचायत के प्रधान संजीव चौधरी को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुँच कर बैलून की जांच शुरू कर दी है। प्रधान संजीव चौधरी ने बताया कि एक विमान की तरह दिखने वाले खिलौने में पाकिस्तान के झंडे का साइन था।
