जयसिंहपुर : केंद्र में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : रविंद्र रवि
( words)
भाजपा जयसिंहपुर जोन की बैठक कुंजेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में हुई। इसमें लोकसभा चुनावों के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व भाजपा नेता रविंद्र रवि धीमान उपस्थित रहे। रवि धीमान ने कहा कि राज्यसभा के चुनावों में भाजपा प्रत्याक्षी हर्ष महाजन को विजय मिली। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर लंबगांव के पूर्व प्रधान विनोद मेहरा, उप प्रधान व मंडल मीडिया प्रभारी हरी दास, अजय पठानिया सहित जयसिंहपुर जोन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।