जयसिंहपुर: 29 अप्रैल को होगा भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन
जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कार्यकर्ता बैठक भाजपा कार्यालय अप्पर लंबागॉंव में कहा कि 29 अप्रैल को जयसिंहपुर चौगान में पन्ना प्रमुख का विशाल सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। बैठक में भाजपा मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आहवान किया।
इस मौके पर देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद की जीत और भारतीय जनता पार्टी की जीत की शुरुआत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर प्रदीप शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विस्तारक सतीश राणा, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष वी एल शुक्ला, कुलदीप कटोच, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विंता कटोच, सकीमा धीमान, बिंदु रकवाल,शिवा कटोच हरी दास अजय पठानीया डॉ राकेश मनहास सहित सभी मंडल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
खेल प्रतियोगिता की शुरुआत नेरी और थुनाग के बीच वॉलीबॉल (लड़कों) मैच के साथ हुई। तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में नेरी ने थुनाग पर 18-25, 25-22, 26-24 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर ने कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री पर सीधे सेटों में 25-13, 25-22 के स्कोर से जीत हासिल की।
कबड्डी प्रतियोगिता में हॉर्टिकल्चर कॉलेज ने नेरी को 55-35 के स्कोर से हराकर दबदबा कायम किया। फॉरेस्ट्री कॉलेज ने थुनाग के खिलाफ 43-35 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। लड़कियों के लिए ऊंची कूद स्पर्धा की बात करें तो कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर की भारती ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वानिकी से मान्या और नेरी से पूर्णिमा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में वानिकी महाविद्यालय के मृदुल ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेरी के आवेश नेगी और अविष्कार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।