जयसिंहपुर : महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर काम कर रही केंद्र सरकार : रविंद्र धीमान
भारतीय जनता महिला मोर्चा जयसिंहपुर द्वारा बुधवार को आलमपुर में नारी शक्ति वंदन पर मोर्चा अध्यक्ष मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद एवं कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की व विशिष्ट अतिथि के रूप में जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान उपस्थित रहे।
महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण पर ही केंद्रीय राजनीति केद्रिंत है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश व प्रदेश के हर कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया है। यही कारण है कि आज केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित के लिए अनेक योजनाएं चलाई हंै। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए अलग से प्रावधान किए हैं। आज देश के विकास में भी सबसे ज्यादा भागीदारी महिलाओं की है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई गई योजनाओं को घर-घर पहुंचाने व एकजुट होकर के भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र की भाजपा सरकार मोदी के नेतृत्व में 400 का आंकड़ा पार करेगी और फिर से केंद्र में जीत की पताका लहराएगी। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
इस मौके पर जयसिंहपुर के पूर्व मण्ड़लआध्यक्ष राम रतन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रत्न चंद जयसिंहपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा कटोच के अतिरिक्त विंता कटोच, सरस्वती जरयाल, शकुंतला देवी, कुसुम लता, प्रोमिला देवी, सुनीता धीमान, सुमन मेहरा, राजेशना देवी, रीना डोगरा, मीरा राणा, लीना भारद्वाज, सुकन्या सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।