जयसिंहपुर कॉलेज के विद्यार्थियाें ने विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में वीरवार को लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा एवं एनएसएस प्रभारी प्रो. ओंकार चंद की अगुवाई में एवं एनएसएस रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कंचन कौशल, एडवोकेट सृष्टि शर्मा ने एचआईवी के कारण फैलाव एवं बचाव के बारे में बात की और बताया कि एचआईवी पॉजिटिव लोगों के खिलाफ कलंक को कैसे मिटाया जा सकता है। यह दिन लोगों के लिए एचआईवी से पीड़ित रोगियों के लिए समर्थन दिखाने का एक अवसर है। साथ ही उन लोगों को याद करने का भी है, जो एड्स से जुड़ी बीमारीयों से अपनी जान गंवा चुके हैं। शानू ने छात्रों को मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। समारोह की अध्यक्षता के महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने की। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा, डॉ. अर्पित, प्राे. नवित, प्रो. विजय, डॉ. खुशी राम भगत, गगन दीप व मुकेश आदि उपस्थित रहे।
