जयसिंहपुर: देवेंद्र राणा बोले, दो सितंबर से शुरू होगा भाजपा सदस्यता अभियान
( words)
जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा जयसिंहपुर में 2 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार जयसिंहपुर विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि धीमान, मंडल महा मंत्री राजेश सुघा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय पठानिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा कटोच और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
