जयसिंहपुर: कोटलू स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खो-खो ट्राफी पर जमाया कब्जा
( words)
जयसिंहपुर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटलू की छात्र-छात्राओं ने राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर में आयोजित खंड लंबागांव की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने खो-खो में ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। स्कूल में पहुंचने पर प्रिंसिपल सुरेंद्र गुलेरिया एवं स्टाफ द्वारा टीमों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही टीमों को सम्मानित कर बच्चों को भी बधाई दी।
