जयसिंहपुर : बसंत पंचमी पर लंबागांव में होगा मां सरस्वती का जागरण
( words)
लंबागांव में हर वर्ष की भांति इस बार भी बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर पांचवां विशाल मां सरस्वती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए आयोजक कुशल खुराना और अंकू ने बताया कि इस बार भी लोअर लंबागांव के रामलीला कला मंच में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा और रात 8 बजे मां सरस्वती का विशाल जागरण होगा, जिसमें मुख्य कलाकार वाइस ऑफ हिमाचल सोनम चौधरी और कुमार बॉबी अपनी मधुर आवाज से माता रानी कर गुणगान करेंगे।
