जयसिंहपुर: युवा मोर्चा ने चलाया युवा चौपाल कार्यक्रम
( words)
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जयसिंहपुर मंडल द्वारा आलमपुर जोन के विभिन्न ग्राम केन्द्रों में युवा चौपाल कार्यक्रम चलाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने भाग लिया। रविंद्र धीमान ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा कटोच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दरमिंदर सिंह जोली, अजय सिंह संजू , प्रधान बालकरूपी सुनील चौधरी आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।