जयसिंहपुर : भाजपा सोशल मीडिया विभाग संसदीय क्षेत्र कांगडा चम्बा का प्राशिक्षण वर्ग पंचरूखी में संपन्न

रविवार को भाजपा सोशल मीडिया विभाग संसदीय क्षेत्र कांगड़ा चम्बा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ जिसमें विशेष रूप से प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, भाजपा कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री राज पाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा, मंडलाध्यक्ष अभिमन्यु, रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन चेयरमैन डॉ. अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें प्रदेश संयोजक पुनीत शर्मा ने सोशल मीडिया की बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनदीप अवस्थी, नीतीश ठाकुर, विजय शर्मा के साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राहुल व राजीव राणा, मुनीश कटोच, केवल कृष्ण शर्मा, अमित शर्मा, नूतन दीक्षित, मनीषा शर्मा, मंजुला गुलेरिया, सुनीता खरवाल, मनसाराम भगलिया, एकता कपूर, कमलेश मिश्रा, नीरज वर्मा, परदीप चौहान के साथ चारों जिला संयोजक एवं सहसंयोजक मंडलों के संयोजक एवं संयोजको के साथ जिला व मंडल की कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहे।