आनी : भारी हिमपात के फाहों से जलोड़ी-जोत मार्ग बंद
चमन शर्मा आनी
आनी जिला कुल्लू में आनी के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों नें सफेद चादर ओढ़ ली है। तापमान में आई भारी गिरावट से ठंड भी काफ़ी बढ़ गई है। लोग ठंड की वजह से घरों से बहार जाने का मूड नहीं बना रहे हैं। सीज़न की पहली बर्फ़बारी से एक तरफ बागवानों के लिये ये खुशी की सौगत मानी जा रहा है, तो दूसरी ओर किसनों के लिये भी राहत मिली है। होटल करोबारियों के लिए ताजा हिमपात वरदान ले कर आता है। ऐसे में सैलानियों की आवाजाही बढ़ जाती है।
जैसे ही मौसम साफ होगा बागवान बगीचे मै काट छांट और गोबर खाद आदि कार्यों मै व्यस्त हो जाएंगे, ऐसी उमीद की जा रही है। आनी से 30 किमी दूर 10280 फ़ीट की ऊंचाई पर जलोडी जोत में बर्फ़बारी हुई है, जिसे एनएच 305 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है, जिससे बाह्य सिराज़ आनी जिला मुख्यालय कुल्लू से कट गया है, जिससे लोगों को कुछ किलोमीटर पैदल चलकर ही जिला मुख्यालय की ओर या आनी की ओर वापस लौटना पड़ेगा। समूचा क्षेत्र शीतलहर के चपेट में है। आनी मुख्यालय में हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।
