जसवां-परागपुर: पीरसलूही स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा की गई स्कूल परिसर की सफाई
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरसलूही में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिवर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पांचवें दिन एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्कूल परिसर की सफाई की गई व पीर बाबा को जाने वाले रास्ते की सफाई भी की गई। दोपहर के भोजन के बाद रिसोर्स पर्सन स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान संजीव कुमार द्वारा एनएसएस स्वयंसेवकों को नशे से कैसे मुक्त रहा जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर दिनेश ठाकुर एनएसएस प्रभारी वपरमजीत डीपी सर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
