जसवां-परागपुर : अप्पर कलोहा में बिजली विभाग की तार चाेरी
( words)
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
पुलिस थाना रक्कड़ में होशियार सिंह धीमान एसडीओ बिजली बोर्ड शांतला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि अप्पर कलोहा के पास गांव कलोहा को जाने वाली बिजली की मेन एलटी लाइन से कंडक्टर सहित हजारों रुपए की बिजली की तार कोई अज्ञात व्यक्ति काटकर चुराकर ले गया है, जिस पर पुलिस थाना रक्कड़ में मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
