जसवां-परागपुर : आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आया घाटी बिलवां का पूर्व पंच, मौ*त
( words)
जसवां-परागपुर के अंतर्गत पड़ते घाटी बिलवां में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें पंचायत के पूर्व वार्ड पंच शेर सिंह पुत्र राम दत्ता की आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। 80 वर्षीय शेर सिंह पिछले काफी समय से अपनी आटा चक्की चलाते थे।
उनके छोटे बेटे रूप लाल के अनुसार उनके पिता रोज की तरह सुबह चक्की पर काम कर रहे थे और इसी बीच वह पट्टे की चपेट में आग गए। पहले उनकी टांग पट्टे में फंसी फिर इसके बाद वह उसमें उलझ गए, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई। कुछ देर में ही उनकी जान चली गयी। आज दोपहर स्थानीय श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
