जसवां:परागपुर- वरिष्ठ कांग्रेस नेता दलीप सिंह वर्मा भाजपा में होंगे शामिल

जसवां-परागपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दलीप सिंह वर्मा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। वर्मा ने स्पष्ट किया उन्होंने कि यह फैसला कांग्रेस जागरण सरकार की नीतियों व पार्टी के भीतर कुछ नेताओं के तानाशाही के रवैये को देखते हुए लिया है।
दलीप सिंह वर्मा वर्मा ने बताया कि वह 45 वर्ष तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया। जीवन का अधिकांश समय कांग्रेस की सेवा में लगाया, मगर आज पार्टी के भीतर समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। कुछ नेता पार्टी को अपने निजी स्वार्थ का साधन बना बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो "सबका साथ, सबका विकास" की नीति पर चलती है और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं व ग्रामीण समाज के हित में कार्य करती है। उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की भी प्रशंसा की और कहा कि, "मोदी ने देश और विदेश में भारत की सशक्त पहचान बनाई है जो आज हर नागरिक को गौरवान्वित करती है। दलीप सिंह वर्मा 1971 से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह जसवां-परागपुर और हमीरपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में उपाध्यक्ष, मुख्य सलाहकार, प्रवक्ता तथा राजीव गांधी पंचायती राज कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी और ब्लाक अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में ग्राम पंचायत चौली के उपप्रधान हैं। वर्मा के इस फैसले से क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मच गई है और भाजपा को इससे मजबूत समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है।