जसवां-परागपुर : बठरा में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बठरा मे चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस समापन समारोह मे बतौर मुख्यातिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा के प्रधानाचार्य डॉ गणेश दत्त शर्मा ने शिरकत की। वहीं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों द्बारा मंच पर विगत सात दिन में हुए तमाम कार्य की रिपोर्ट मंच पर सुनाई। इस दौरान मुख्यातिथि गणेश दत्त शर्मा ने माैजूद तमाम बलटिंयर छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति शपथ दिलवाते हुए कहा कि शिक्षा छात्र-छात्राओ के भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, इस बारे विस्तार से समझाया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसमें सात दिवसीय शिविर में 34 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
