जसवां:परागपुर-आम आदमी पार्टी ने जसवां-परागपुर में किया कार्यकारिणी का गठन
विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर में आम आदमी पार्टी की बैठक आप मंडलाध्यक्ष हंसराज धीमान की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्यतिथि के रूप में आप के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी उपस्थित हुए | इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें हंसराज धीमान को मंडल अध्यक्ष, अश्विनी जगोत्रा, यशपाल, रोशन लाल, सुरेंद्र ठाकुर, सुरजीत ठाकुर को क्रमशः उपाध्यक्ष, बालकृष्ण सोनी को सचिव, वरिन्द्र शर्मा को संगठन मंत्री, मनजीत सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी व सुशील शर्मा को प्रैस सचिव चुना गया | इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी की मौजूदगी में क्षेत्र के 40 युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा | इस मौके पर युवा मोर्चा का भी गठन कर दिया गया, जिसमें प्रदीप शर्मा को अध्यक्ष, पंकज चौधरी, सन्दीप शर्मा, अंकुश, गौरव, सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष तथा महिला मोर्चा (आप) से कंचन शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया | इस मौके पर चपलाह (चनौर) के पूर्व प्रधान अश्विनी शर्मा ने आप का दामन थामा | इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने भाजपा व कांग्रेस सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए उन पर हमला बोला | उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की दमनकारी नीतियों से जनता बेहाल है तथा प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है तथा आगामी चुनावों में 68 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी चुनाव लड़ेगी तथा हिमाचल में आप की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को मुफ्त बिजली पानी व शिक्षा के अतिरिक्त सस्ती दरों पर सीमेंट मुहैया करवाया जाएगा |