कुनिहार : जवाहर नवोदय विद्यालय का छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा की लिस्ट हुई जारी
( words)
रंजीत सिंह। कुनिहार
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार (बनिया देवी) में 2022 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विद्यालय प्राचार्य के के यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा के परिणाम की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमे 80 बच्चों ने यह परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
