जवाली : यदि मुख्यमंत्री का चेहरा कांगड़ा से हो, तो निश्चित ही बनेगी सरकार - निखिल महाजन

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी सक्रिय होती नजर आ रही है और पार्टी को लगातार प्रदेश में जन समर्थन भी मिल रहा है। वहीं बात करे विधानसभा क्षेत्र जवाली की तो निखिल महाजन एक युवा चेहरा होने के बावजूद क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं | महाजन लोगों के बीच रहकर व् लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका निवारण करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र जवाली की जनता का काफी बड़ा धड़ा निखिल महाजन के समर्थन में खड़ा है। निखिल महाजन की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती जा रही है और लोग खुलकर उनके साथ जुड़े रहे हैं।
निखिल महाजन का कहना है कि शांता कुमार के बाद जिला कांगड़ा से हिमाचल में कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। भाजपा व कांग्रेस ने जिला कांगड़ा से मुख्यमंत्री पद के लिए काबिल व माहिर चेहरे होने के बाबजूद भी मुख्यमंत्री हमेशा हमीरपुर, मण्डी या शिमला से ही बनाये गए, जबकि कांगड़ा में विधानसभा की सबसे ज्यादा सीटें हैं। इसके बावजूद भी कांगड़ा को इन दोनों सरकारों ने अहमियत नहीं दी व् हर बार अन्य जिलों से मुख्यमंत्री बनते रहे। वक्त के साथ जनता में आवाज उठने लगी है कि सत्ता के खेल में अहम भूमिका निभाने वाले जिला कांगड़ा से जो सभी राजनीतिक पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर देगी, उसी पार्टी का समर्थन किया जाएगा। लोगों में यह भी चर्चा है कि आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश में भाजपा कांग्रेस के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी जिला कांगड़ा के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव मैदान में उतरती है तो बहुमत के साथ हिमाचल में पंजाब की तर्ज पर सरकार बन सकती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के पास जवाली विधानसभा क्षेत्र में निखिल महाजन जैसे युवा होनहार व जुझारू नेता के रूप में विकल्प है। जिला कांगड़ा में लोगों का मानना है कि यदि आम आदमी पार्टी निखिल महाजन को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव में उतरती है तो हिमाचल की सत्ता को हासिल करने में कामयाब हो सकती है |